औरैया, अप्रैल 15 -- अछल्दा, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने क्षेत्र के पुरवा सती, पुरवा भदौरियन और डुहल्ला के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुरवा सती व पुरवा भदौरियन में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि डुहल्ला विद्यालय में एक सहायक अध्यापक अवकाश पर पाया गया। बीईओ ने नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए और एमडीएम रजिस्टर व डीबीटी की स्थिति की जांच की। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...