देवरिया, मई 5 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। खंड​ ​शिक्षा अ​धिकारी ने सोमवार को गौरीबबाजार क्षेत्र में दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की। जोगम में प्राथमिक स्तर की मान्यता पर हाईस्कूल तक का संचालन किया जा रहा था, वहीं परषोतिमा में बिना मान्यता के स्कूल मिला। बीईओ ने दोनों स्कूलों को बंद कराने का नोटिस दिया है।खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने बताया कि जोगम में आईजीआरएस पोर्टल पर केडी मेमोरियल बिना मान्यता के स्कूल का संचालन करने की ​शिकायत की गई थी। जांच के दौरान संचालक प्राईमरी स्तर की मान्यता ही दिखा पाए और विद्यालय दसवीं तक चल रहा था। वहीं परषोतिमा में आरएस एकेडमी अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। विद्यालय के संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिस पर स्कूल को तत्काल बंद करने की नोटिस दी गई है। बिना मान्यता के स्कूलों ...