बेगुसराय, मई 29 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहरामपुर का शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सहयोग पोर्टल से प्राप्त विभिन्न बिंदुओं पर जांच की व विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित पाये गये विद्यालय के कार्य सुचारू रूप से चलाये जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से एक शिक्षिका को विद्यालय से बाहर रहने का आरोप लगाया था, लेकिन वह उस अवधि में अवकाश पर थी जिसका की पणजी पर दर्ज किया गया हैं। उन्होंने कहा कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। अंत में उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पठन-पाठन एवं अन्य बिंदुओं पर कई दिशा निर्देश भी दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...