बीईओ ने किया एकल कक्ष का लोकार्पण
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। कालाकांकर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनवामऊ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित एकल कक्ष का लोकार्पण बीईओ ओम नारायण सिंह ने किया। पूजन के बाद फीता काटकर कक्ष को विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विद्या ही मनुष्य को विनय, पात्रता, धन, धर्म और सुख प्रदान करती है। इस मौके पर अटेवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुभाष सोनकर, पन्नालाल यादव, अटेवा के विधिक सलाहकार राधे शुक्ला, जिलासंगठन मंत्री राजकुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक आलोक सिंह, प्रियंका शुक्ला, ज्ञान बाबू, सुनीता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.