बीईओ को देना होगा शपथपत्र, छह साल के सभी बच्चे स्कूल में
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीईओ को शपथपत्र देना होगा कि 6 साल के सभी बच्चों का नामांकन हो गया है। 30 सितंबर तक छह साल पूरा करने वाले बच्चों का कक्षा एक में इस बार नामांकन कराना है। डीईओ ने सभी बीईओ को इसका निर्देश दिया है। किसी प्रखंड में एक भी बच्चा स्कूल से बाहर मिलता है तो बीईओ इसके लिए जवाबदेह होंगे। उनपर कार्रवाई होगी।प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि जरूरी कागजात के अभाव में बच्चों को नामांकन से वंचित नहीं करें। स्कूल उनका नामांकन लेंगे और कागजात बनाने में भी अभिभावकों की मदद करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का पास के प्राइमरी स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- बच्चों का है ये अधिकार, शिक्षा मिले सबको अपार इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राइमरी स्कूलों को जिम्मा दिया गया है।पिछले साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.