बीईओ के तीन रिक्त पदों पर पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
सीवान, सितम्बर 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में विभागीय हित व प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के तीन रिक्त पदों पर पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार समेत प्रतिनियुक्ति शनिवार को कर दी गई। इसके तहत हसनपुरा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार को हसनपुरा, लकड़ी नबीगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल राज को लकड़ी नबीगंज जबकि आंदर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपू की आंदर का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद पर 5 सितंबर शनिवार को प्रतिनियुक्ति की गई है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारी को 7 सितंबर सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.