बीईओ के खिलाफ शिकायत, बीएसए ने बैठाई जांच
प्रयागराज, जून 30 -- उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने आईजीआरएस पोर्टल पर सैदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच की जिम्मेदारी बीईओ हंडिया और मऊआइमा को सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जातीय विद्वेष की भावना से शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.