बरेली, अप्रैल 28 -- बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। ‎बैठक में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कक्षावार नवीन नामांकन की प्रगति की समीक्षा में डीएम ने सभी बीईओ को प्रत्येक स्कूल वार समीक्षा कर अद्यतन सूचना पोर्टल पर अपडेट करवाने के निर्देश दिए।‎बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 में सात से 14 वर्ष के बच्चों का ड्रॉपआउट का चिन्हीकरण एवं नामांकन में खराब स्थिति होने पर डीएम अविनाश सिंह ने सम्बन्धित बीईओ को त्वरित कार्रवाई कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने बीईओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों में स्थिति को सुधार लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में डीएम ने प्रवेश सत्र 20...