लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी प्रनीता के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे और कुमारी प्रनीता के कार्यकाल की सराहना की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुमारी प्रनीता ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। विद्यालयों में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। कार्यक्रम में डीपीओ स्थापना दुर्गा प्रसाद, एमडीएम प्रभारी ...