मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सालभर से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बीईओ ने रिपोर्ट नहीं सौंपी। शिक्षक जेल गए, रिहा भी हो गए, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। नतीजतन विभागीय कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इस उदासीनता पर डीपीओ स्थापना इन्द्र कुमार कर्ण ने सकरा के बीईओ से जवाब मांगा है। सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। यह मामला सकरा के ही एक शिक्षक का है।उ.म.वि. पहाड़पुर उर्दू के शिक्षक के विरूद्ध 2023 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जेल जाने तथा जमानत पर रिहा होने के बाद विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल निरीक्षण में शिक्षा समिति मद में राशि में गबन की जांच मामले में अपडेट स्थिति से संबंधित रिपोर्ट साक्ष्य के साथ मांगी गई थी। 2024 में मांगी गई यह रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।...