कानपुर, मई 8 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में संचालित संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ जांच करने आए बीईओ संजय सिंह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब उनके प्रधानाध्यापक पति बीच बचाव करने दौड़े तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दोनों लोगों को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पिटाईघटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में संविलियन विद्यालय शिवली कस्बे के शंकर नगर की रचना बाजपेई शिक्षिका व उनके पति सरोज बाजपेई प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह बीईओ मैथा संजय कुमार शिकायत की जांच के लिए स्कूल आए थे और जैतपुर गांव के शिकायतकर्ता प्रेमचंद्र ने बच्चे का ए...