समस्तीपुर, मई 8 -- मोहनपुर। बीआरसी में शुक्रवार को बीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण अनुमंडल न्यायिक डंडाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा किया गया। इसमें बच्चों को दी जाने वाली लेखन सामग्री एक कमरे में जमा कर रखा गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आये इस सामग्री को बच्चों को नहीं देकर छुपा कर रखा गया था। दंडाधिकारी के निर्देश पर कमरे को सील कर दिया गया।

लेखन सामग्री की जानकारी सुत्रों की माने तो वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा यह लेखन सामग्री भेजी गई थी। जिसमें विद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में वितरत की जानी थी। प्रखंड के करीब पांच दर्जन विद्यालयों में यह लेखन सामग्री दी जानी थी। उसके बाद विद्यालय संबंधित छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित करते। लेकिन वितरण निर्धारित अवधि के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी सामग्री को बीईओ कार्याल...