बीईओ और सीडीपीओ समेत कई से जवाब-तलब
हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने बुधवार को विकास खंड बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी का जायजा लिया। लापरवाही और स्टाफ की अनुपस्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 121 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 60 उपस्थित मिले। तैनात चार शिक्षकों में से केवल एक उपस्थित थे, जबकि तीन अवकाश पर मिले। विद्यालय परिसर में गंदगी, मलबा और घास जमा थी। पर्याप्त बेंच होने पर भी कक्षा-6 के बच्चों को दरी पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने और खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। एस्ट्रोनॉमी लैब की पेंटिंग अव्यवस्थित मिली।आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 45 बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.