हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- महनार में टीएलएम मेला: बीईओ अहिल्या कुमारी ने प्रोजेक्ट्स का किया बारीकी से निरीक्षण महनार। सीआरसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महनार के तत्वावधान में टीएलएम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय महनार बालक के प्रांगण में किया गया। मेले का उद्घाटन बीईओ अहिल्या कुमारी, संचालक मुकेश कुमार सिंह एवं समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बीईओ अहिल्या कुमारी ने कहा कि यदि शिक्षक इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें, तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। खेल-खेल में बच्चा बेहतर सीखता है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय महनार बालक की अंजुम प्रवीण, देशराजपुर मध्य विद्यालय के राजेश प्रसाद सिंह एवं सागर कुमार, प्राथमिक विद्यालय इशाहकपुर बालिका के संजीत कुमार, फतेहपुर दक्षिणी की लक्ष्मी कुमारी, फतेहपुर कमाली की चंचला कुमारी, उर्दू प्र...