देवघर, मार्च 2 -- प्रखंड क्षेत्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी द्वारा पाथरोल मध्य विद्यालय और दबाना विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा सही तरीके से संचालित हो, इसमें कोई विद्यार्थी चोरी नहीं करे, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हो। मौके पर बीईईओ अमिताभ झा ने बताया कि अगर कदाचार होता है, तो इसकी सूचना उन्हें दें। आठवी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर अपने- अपने विद्यालयों में सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.