पाकुड़, अप्रैल 2 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी के सभागार में गुरूवार को प्रखंड के शैक्षिक अंचल एक एवं दो के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मासिक गुरू-गोष्ठी बीइईओ सुधा कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गुरू-गोष्ठी में बीपीओ श्याम ठाकुर सहित बीआरपी व सीआरपी भी मौजूद थे। गुरू-गोष्ठी में मुख्य रूप से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पांच के छात्रों का कक्षा छह में तथा कक्षा आठ के छात्रों का कक्षा नौ में नामंकन करने, एसए-2 का परीक्षाफल ई-विद्यावाहिनी में अपलोड करने, चतुर्थ शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी तथा शिक्षक व छात्र उपस्थिति को ई-विद्यावाहिनी में अपलोड करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही सभी शिक्षकों का ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से अवकाश लेने, राज्य स्तरीय टीम का दमदमा, बाबूद...