बीइईओ ने की मासिक गुरू-गोष्ठी, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
पाकुड़, अगस्त 3 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी शिक्षक, संकुल साधन सेवी, बीआरपी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। गुरु गोष्ठी में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बीईओ ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करने, प्रोजेक्ट रेल परीक्षा के परिणाम समय पर अपलोड करने तथा विद्यालयों को प्राप्त पाठ्यपुस्तकों का ऑनलाइन अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.