हापुड़, फरवरी 19 -- मेरठ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्रों ने आईआईटी मेंस की परीक्षा पास कर बाजी मारी है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक आनंद प्रकाश शर्मा और प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अभिनव सिंह ने 97 प्रतिशत, रुद्र गोयल ने 96.43 और हार्दिक भारद्वाज ने 93.56 अंक प्राप्त कर स्कूल समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। छात्र अभिनव, हार्दिक और रुद्र ने संयुक्त रूप से कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुओं को जाता है। उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और अनुशासन का यह परिणाम है। जिसके चलते यह परीक्षा पास की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.