नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दूरदर्शन के कई शोज हैं जो आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। इन शोज में रामायण और महाभारत जैसे शोज का नाम शामिल है। रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे सफल शोज में माने जाते हैं। दोनों शोज की टीआरपी भी शानदार थी। पर क्या आप जानते हैं रामायण और महाभारत में से टीआरपी के मामले में कौन सा शो आगे था? इनमें से एक शो का नाम अपनी टीआरपी की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।रामायण से ज्यादा थी महाभारत की टीआरपी बीआर चोपड़ा की महाभारत की टीआरपी रामायण शो से ज्यादा थी। इसी वजह से शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। महाभारत में युधिष्ठिर का रोल करने वाले गजेंद्र चौहान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि महाभारत के पहले एपिसोड की टीआरपी और आखिरी एपिसोड की रेटिंग रामायण से ज्यादा थी। यह भी पढ...