कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह में ग्रीन डे का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन डे केवल हरे रंग को पहचानने या पहनने का दिन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्री-प्राइमरी शिक्षिका नीतू बर्नवाल अनिता बर्नवाल अंतरा सिंह कामना सिन्हा का एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...