बीआरसी सिराथू में एफएलएन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीआरसी सिराथू में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ और समापन बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किया। प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैचों को नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शिक्षकों एवं संदर्भदाताओं (एसआरजी/एआरपी) का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.