सासाराम, जनवरी 22 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को बीईओ की अध्यक्षता में टीएलएम मेला प्रखंड संसाधन केंद्र पर आयोजित हुआ। जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 16 सीआरसी से 80 प्रतिभागी भाग लिए। जिनमें पांच सीआरसी के प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त किए। जिनको जिला स्तर के मेले में भाग लेने हेतु भेज दिया गया है। इसमें सभी 15 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...