पीलीभीत, मार्च 10 -- अमरिया। 15 दिन पूर्व अमरिया के बीआरसी स्टाफ कार्यालय में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का अमरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जेल में सरेंडर किए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमरिया अमित सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किए अभियुक्त अमरिया कस्बा निवासी तस्लीम पुत्र फुंदन खां से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि तस्लीम ने चोरी का सामान सत्यपाल वर्मा पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम नकटिया थाना गजरौला को बेचा है। पुलिस ने आरोपी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित एक कंप्यूटर की दुकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से की बोर्ड,माउस,टीएफटी बरामद किया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.