चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। शिक्षा विभाग द्वारा चक्रधरपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। सरकार की नीति के अनुसार यह पाठ्य-पुस्तकें सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इसे लेकर चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय प्रांगण स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गहमागहमी रही। विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं पाठ्य पुस्तक प्राप्त करने के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंच रहे हैं। शिक्षक पाठ्य पुस्तक प्राप्त करने के पश्चात अपने विद्यालय के बच्चों के बीच वितरण करेंगे। चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में वर्तमान में केवल कक्षा 3, 4, 7 और 8 के लिए ही पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध हैं जिसका वितरण किया जा रहा है। बताया जाता है कि शीघ्र ही अन्य कक्षाओं के लिए भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.