कानपुर, जनवरी 28 -- झींझक। यातायात के नियमों का पालन करना सुरक्षा और कानूनी अनुपालन के लिए अनिवार्य है। हमेशा हेलमेट/सीट बेल्ट पहनें, लाल बत्ती न तोड़ें, गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर न चलाएं और लेन अनुशासन बनाए रखें। उक्त बात शिक्षकों को बीआरसी परिसर में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान यातायात जागरूकता संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए एआरटीओ सोमलता यादव ने कही। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन प्रशान्त तिवारी ने कहाकि सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें। बीईओ झींझक शैलेश द्विवेदी ने बताया कि दोपहिया पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य है। हमेशा अपनी बाईं ओर चलें और ओवरटेक केवल दाईं ओर से करें। मीना मंच के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने कहाकि रेड लाइट पर रुकें, ग्रीन पर चलें और यलो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.