बीआरसी में भ्रष्टाचार के आरोपों की अबतक नहीं कराई जांच
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- समस्तीपुर, निसं। प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर (बीआरसी समस्तीपुर) में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के लगे आरोपों की जांच डीईओ के आदेश के बाद भी अभी तक शुरू नहीं की गई है। डीपीओ, स्थापना को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट डीईओ को भेजनी है। इस संबंध में डीपीओ का कहना है कि उन पर कार्यो का अत्यधिक बोझ है। इस वजह से उन्हें समय नहीं मिल रहा है। वे खुद समस्तीपुर बीआरसी जाएंगे व मामले की जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट डीईओ को प्रेषित करेंगे। बता दें, कि बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता से लिखित शिकायत कर समस्तीपुर बीआरसी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत के बाद डीईओ ने डीपीओ, स्थापना जमालुद्दीन से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.