बीआरसी में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भागलपुर, जून 28 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड संसाधन केंद्र, नारायणपुर में शनिवार को विज्ञान एवं गणित विषयों में छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विज्ञान, गणित के नामित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परियोजना आधारित अधिगम के प्रभावी संचालन तथा विद्यालय स्तर पर इसके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने पीबीएल के विभिन्न मॉडल, गतिविधियों एवं कक्षा शिक्षण में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- निपुण भारत मिशन में शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.