पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। मरौरी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्हें शिक्षक धरातल पर उतारे, तभी उसकी सार्थकता साबित हो सकेगी। शासन की मंशा है कि नवाचार पद्धति का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए। वंडरबॉक्स का प्रशिक्षण देने के पीछे शासन की मंशा है कि को लोकेटेड आंगनबाड़ी केदो पर बच्चों को खेल, खिलौनो, फल, पशु ,पक्षियों, और अन्य कामकाजी वस्तुओं के चित्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी दी जाए। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागर...