बीआरसी में कक्षा 1 से 8 की पुस्तक का वितरण शुरू
किशनगंज, अप्रैल 9 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। इस वितरण अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार से बीआरसी केंद्र पर पुस्तक वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस व्यवस्था से यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.