मुंगेर, जनवरी 30 -- धरहरा, एसं.। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) फुलका को धरहरा प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को लेकर पूर्व में भी धरहरा के लोगों द्वारा कई बार आंदोलन किया जा चुका है। बताया जाता है कि वर्ष 2015 में यह मामला तत्कालीन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह के संज्ञान में आने के बाद बीआरसी को तत्काल प्रभाव से मध्य विद्यालय धरहरा के भवन में शिफ्ट किया गया था। इससे शिक्षकों एवं कर्मियों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण प्रकाश ने जिला पदाधिकारी के आदेश की अनदेखी करते हुए बीआरसी को पुनः फुलका शिफ्ट कर दिया। बीआरसी फुलका में रहने के कारण प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र की तीन पंचायतों के शिक्षकों को सिंघिया, मानगढ़ और धरहरा होते हुए लगभग 18 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.