गोरखपुर, अप्रैल 9 -- जैतपुर हिंदुस्तान संवाद। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बीआरसी पिपरौली के प्रांगण से शिक्षकों और बच्चों ने रैली निकाली। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आगे बए़ाया। रैली में शिक्षकों और बच्चों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को पम्पलेट देते हुए पढ़ाई के महत्व को समझाया गया। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआडाबर के स्काउट गाइड के बच्चे बैंड बजाते हुए चल रहे थे। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना... पढ़ने जाएं सब भाई- बहना, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ...स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है..जिससे चलती पीढ़ी है आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे।रैली को छपिया बाजार और छपिया गांव में घुमाया गया। रैली में ब्लॉक प्रमुख भी बच्चों का नामांकन कराने के लिए उनके अभिभावकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.