सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- कुड़वार , संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र से बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। जिसको खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन करवाने को लेकर कम्पोजिट विद्यालय प्रथम व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ स्कूल चलो रैली निकाल कर अभिभावकों को जागरूक किया। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जायेंगे नारों के साथ रैली निकाली। रैली स्थानीय कस्बा, मुराईनटोला होते हुए वापस विद्यालय लौटी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन के लिए रैली के माध्यम से और घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। उक्त अवसर पर एआरसी रणधीर सिंह, बड़े ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.