गोंडा, मार्च 31 -- गोंडा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। साथ ही सभी सरकारी स्कूलों में इस बार समय पर पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है। विभाग का दावा है कि कक्षा-एक से आठ तक के बच्चों को वितरण के लिए किताबें सभी बीआरसी पर पहुंच गई हैं। इनका वितरण बुधवार से होगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को वार्षिक परीक्षा संपन्न हुईं है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों के लिए किताबें आ गई हैं। जिले में बुधवार से पंजीकृत तीन लाख छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित की जाएंगी। जिले के 16 विकास खंडों में पुस्तकों के सेट पहले ही पहुंचा दिए गए हैं। अब इन्हें संकुल संसाधन केंद्रों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। वितरण प्रक्रिया तेजी से कराई जाएगी जिससे सत्र के शु...