मऊ, फरवरी 14 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गोंठा पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के 132 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जो लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। नोडल शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में जाकर इन बच्चों को चिन्हित करेंगे। विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा जो नामांकन के बाद 45 दिन से अधिक समय से अनुपस्थित हैं। साथ ही इधर-उधर घूम रहे बच्चों और हाउस होल्ड सर्वे में पाए गए बच्चों को उनकी उम्र एवं कक्षा के अनुसार विद्यालय में नामांकित किया जाएगा। सन्दर्भदाता अशोक यादव, झम्मन यादव, रामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.