बीआरसी देवघर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल वितरण आज
देवघर, जुलाई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया कार्यक्रम अंतर्गत साईकित का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर परिसर में 14 जुलाई 2026 मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर के बीपीओ रौशन कुमार सिंह ने कहा कि 14 जुलाई मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र अवस्थित पांच विद्यालयों के वर्ष 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के बीच नि:शुल्क साईकिल वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ई-ट्राई साईकिल योजना की जानकारी दी जिसकी शुरुआत यूएमएस अंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.