गढ़वा, अप्रैल 4 -- खरौंधी। प्रखंड संसाधन केंद्र खरौंधी में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संबंध में बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने जानकारी दी। गुरुगोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-सह-सचिव को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस गुरुगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...