अलीगढ़, मार्च 1 -- अकराबाद, संवाददाता। जीटी रोड स्थित नानऊ नहर पुल के पास शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) के साथ सड़क किनारे रखे तीन खोखा के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी दफ्तर खोलने पहुंचे तो कार्यालय के तीन कमरों के ताले टूटे हुए मिले। चोर कार्यालय से एक इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा तथा एक कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर ले गए। वहीं नगला रिसलदार निवासी फरीद व इरशाद तथा नगला बबूल निवासी सोनू ने बताया कि बीआरसी कार्यालय के पास सड़क किनारे रखे उनके खोखा के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.