बीआरसी कार्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई
जहानाबाद, मई 26 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हाई स्कूल के सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र मोची के सम्मान में मंगलवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रामनंदन शर्मा ने की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सत्येंद्र मोची ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में अनुशासन कायम रखने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्य और व्यवहार से सभी शिक्षकों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.