बीआरपी-सीआरपी ने भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी
बोकारो, सितम्बर 28 -- बीआरपी-सीआरपी बोकारो जिला इकाई की बैठक रविवार को बांसगोड़ा हरिमंदिर प्रांगण में ठाकुर देव महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन विक्रम माहथा ने किया। बैठक में अगस्त माह के मानदेय से अनुश्रवण एवं मोबाइल भत्ता के रूप में बीआरपी के 2500 और सीआरपी के 2000 रुपये की कटौती पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिले के 129 बीआरपी-सीआरपी का बिना स्पष्टीकरण भत्ता काटकर मानदेय का भुगतान किया गया। इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। पहले चरण में सभी बीआरपी-सीआरपी आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप से अलग हो गए। निर्णय लिया गया कि तीन दिन के अंदर कटौती राशि के भुगतान का कार्यालय आदेश जारी नहीं होने पर धरना, भूख हड़ताल और अनशन किया जाएगा। उच्चाधिकारियों को पत्राचार के साथ जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण लेने की बात भी कही गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.