बीआरपी-सीआरपी को दो माह ने नहीं मिला वेतन
विकासनगर, सितम्बर 5 -- जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेशभर में कार्यरत करीब 750 बीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर कार्मिकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। विकासनगर में पत्रकारों से वार्ता में नेगी ने कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण बीआरपी-सीआरपी कार्मिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्मिक अपने परिवार का गुजर-बसर कैसे कर रहे हैं, मकान का किराया और बच्चों की फीस कैसे चुका रहे हैं, इसकी चिंता विभागीय मंत्री को होनी चाहिए, लेकिन सरकार और विभाग इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को समय रहते भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर बजट की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.