गोरखपुर, मार्च 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सक्रिय मरीज माफिया पर एक बार फिर संदेह गहरा गया है। गुरुवार को गार्डों ने एक संदिग्ध एम्बुलेंस को मरीज को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाते समय पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले के किशुनपुरा निवासी फुलायना की पुत्री निप्पू कुमारी गंभीर बीमारी के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। आरोप है कि इसी दौरान एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथियों ने परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ली। एम्बुलेंस में मरीज को बैठाकर परिसर से बाहर ले जाया जा रहा था, तभी सतर्क गार्डों को मामला संदिग्ध लगा। गार्डों ने एम्बुलेंस को रोककर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.