गोरखपुर, जून 2 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आया मरीज दलाल के चंगुल में फंस गया। जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर पहले बीआरडी गेट के बाहर लाया गया जहां पहले से खड़ी फर्टीलाइजर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के एम्बुलेंस में मरीज को उठाकर शिफ्ट किया जा रहा था। गार्डों और चौकी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एम्बुलेंस को पकड़ लिया। घटना सोमवार की शाम चार बजे की है। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी जितेंद्र रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान कुछ दलाल मरीज के परिजनों के संपर्क में आ गए और मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही का हवाला देकर उन्हें निजी अस्पत...