गोरखपुर, जुलाई 25 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर से एक मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रामा सेंटर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी निजी एम्बुलेंस को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर मेडिकल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एम्बुलेंस सीज कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ट्रामा सेंटर के पास यूपी 53 सीटी 8560 नंबर की एक निजी एम्बुलेंस संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली। एम्बुलेंस क्योर क्रिटिकल केयर, बक्शीपुर, गोरखपुर के नाम से पंजीकृत बताई गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:सील मेडिकल स्टोर को खोल 89 प्रकार की दवाएं जब्त की मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों को संदेह होने पर उन्होंने एम्बुलेंस क...