गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अंतर्गत उच्चकक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों के आवेदनों के सापेक्ष कम और एक भी आवेदन अग्रसारित नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को विकास भवन सभागार में शिक्षण संस्थाओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कम अग्रसारित आवेदनों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द अग्रसारित करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित 23 शैक्षणिक संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समकक्ष पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.