वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: यूपी के गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर तीमारदार को पीट दिया। वाकया नेहरू अस्पताल के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में हुआ। पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस की मदद से परिजन मरीज को डिस्चार्ज कराकर घर वापस ले गए। सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के रहने वाले 73 वर्षीय शिव प्रसाद को सांस फूलने की शिकायत थी। परिजनों ने सोमवार की शाम नेहरू अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। बेटे प्रदीप ने बताया कि भर्ती के बाद से जांच के नाम पर डॉक्टर लगातार दौड़ा रहे थे। मंगलवार की दोपहर में वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टर ने खून की जांच कराने को लिखा। इसके बाद वहां मौजूद एक डॉक्टर ने ब्लड सैंपल निकालकर साथ में पर्चा थमाते हुए कहा कि इसक...