गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जोरों पर रहा। शुक्रवार को सुबह से ही नर्सें बाबा राघव दास की प्रतिमा के पास इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। आंदोलन के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वार्डों में डॉक्टरों के अलावा नर्सों की एक भी तैनाती नहीं बची है। ज्यादातर नर्सें धरना दे रही हैं। इस आंदोलन को वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, क्लर्क समेत अन्य संवर्गों का भी समर्थन मिल गया है। सामान्य कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए हैं। मामला पूरी तरह चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच तनावपूर्ण हो चुका है।आंदोलन की शुरुआत गुरुवार को एक इंटर्न डॉक्टर द्वारा स्टाफ नर्सों पर हमले से हुई। राजकीय नर्सेज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज...