गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को इमरजेंसी के पास एक तीमारदार की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। यह पिछले 15 दिनों में कॉलेज परिसर में हुई पांचवीं चोरी की घटना है। इससे पहले तीन दिन पूर्व दो कर्मचारियों के आवास में चोरी हो चुकी थी। कुशीनगर जिले के बोदरवार निवासी रंजना निषाद का भाई रमेश रविवार को बहन को देखने आया था। रंजना नेहरू अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती हैं। रमेश ने अपनी स्प्लेंडर बाइक (नंबर यूपी56 बीए 6140) इमरजेंसी गेट के बाहर खड़ी की थी। सोमवार सुबह बाइक गायब मिली। रमेश कुशीनगर में एक दुकान पर काम करता है। वह मालिक की बाइक लेकर बहन से मिलने आया था।रमेश ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.