गोरखपुर, मार्च 14 -- मनीष मिश्र गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामानों की खरीदारी में भारी धांधली का मामला सामने आया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में दाम दोगुने-तिगुने हो गए। बताया जाता है कि कॉलेज में निजाम बदलते ही रेट बदल गए। टेंडर की बजाय कोटेशन को तरजीह देकर अधिकारियों ने जेबें गर्म कर लीं। हर साल करीब नौ करोड़ रुपये सर्जिकल आइटम पर खर्च होते हैं, जिनकी खरीद वरिष्ठ अधिकारियों के आईडी से की गई।पड़ताल में सामने आया कि कॉटन (रूई) के दामों में सबसे ज्यादा उछाल आया। वर्ष 2023-24 में 110 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से 5000 पैकेट कॉटन 5.50 लाख रुपये में खरीदा गया था। एक पैकेट का वजन करीब 500 ग्राम है। लेकिन 2024-25 में मात्र 4,000 पैकेट ही 225 रुपये प्रति पैकेट के दाम पर 9 लाख रुपये में खरीदे गए। यानी मात्र एक साल में रेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.