गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस माफिया और मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने वालों के खिलाफ इन दिनों गार्डों और मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस सतर्कता बरत रही है। शनिवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज परिसर में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड पिछले तीन दिनों से युवक की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। शनिवार को जैसे ही युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी गार्डों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद वह भागने लगा। इस पर गार्डों ने करीब दो सौ मीटर तक दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को सौंप दिया। मेडिकल चौकी पुलिस शाम तक मेडिकल प्रशासन से लिखित तहरीर का इंतजार करती रही, लेकिन तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.