गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चों में होने वाले कैंसर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2024 से बाल कैंसर के इलाज की शुरुआत की गई है। अब तक गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों के लगभग 65 मामलों का इलाज किया जा चुका है। बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसकी पहचान और इलाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 9 बजे से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय से शुरू हुई। रैली खजांची चौराहा, राप्तीनगर, असुरन, धर्मशाला होते हुए जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय तक निकाली गई। रैली का उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप ने समय से मर्ज की पहचान के महत्व पर जोर दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.